पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • ऊंची उड़ान में राजू गढ़ी के कबूतर ने मारी बाजी

ऊंची उड़ान में राजू गढ़ी के कबूतर ने मारी बाजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री माछीवाड़ा साहिब| ब्लॉक माछीवाड़ा के गांव गढ़ी तरखाना में गुरु नानक स्पेर्ट्स क्लब ने गांव वासियों के सहयोग से 27वां कबूतर बाजी का मुकाबला करवाया गया। प्रबंधकों में जुगराज सिंह ने बताया कि मुकाबले में 61 कबूतरों ने भाग लिया। जिनको सुबह 7 बजे से शाम 6:30 तक खुले आसमान में छोड़ा गया। जिनमें राजू गढ़ी को कबूतर ने ऊंची और लंबी उड़ान भरके सभी कबूतरों को मात देकर मुकाबले में पहला स्थान हासिल करके इनाम में मोटर साईकल जीता। काकू ललकलां के कबूतर ने दूसरे स्थान पर धाक बनाते ईनाम में एलईडी प्राप्त की। वहीं रवनीत जरगढ़ी का कबूतर तीसरे स्थान पर रहकर कूलर विजेता बना और चौथे नंबर वाले कबूतर के मालिक चरना जीरख को इनाम में कप से निवाजा गया। इस मौके पर जसकर्ण सिंह उमैदपुरी, नंबरदार सोनू कटाणी, दीपी उमेदपुर, ज्योति उमेदपुर, पहलवान जीबा साहनेवाल, जंटा लोपों, अमित घुलाल, बबला बेगोवाल, जगगा भैणी, जस्स लोपों, सर्बा भगवान पुरा, मोनू गढ़ी, रजिंदर गढ़ी, शौंकी गढ़ी, अनु गढ़ी और प्यारा मादपुर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...