सिटी रिपोर्टर | श्री माछीवाड़ा साहिब
गांव पंजेटा में कांग्रेस के यूथ वर्करों के साथ मीटिंग हुई, जिसमें सुखविंदर सिंह सुक्खी झज्ज, मार्केट कुहाड़ा के प्रधान जसविंदर नोना व हलका साहनेवाल से कांग्रेस की इंचार्ज बिट्टी के ओएसडी रजिंदर धांदली ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस मौके पर साहनेवाल से कांग्रेस के सेक्रेटरी कुलराज सिंह ग्रेवाल व सोशल मीडिया के इंचार्ज साबी पंजेटा ने बताया कि शाहकोट में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत होगी। उन्होंने कहा कि हलके से यूथ कांग्रेस की टीम भी शाहकोट जाकर प्रचार करेगी और नव नियुक्त इंचार्ज साबी ने बताया कि सोशल मीडिया टीम साहनेवाल के वर्करों की ड्यूटियां भी लगा दी गई है। इस मौके पर मनी पंजेटा, प्रीत पंजेटा के अलावा अन्य मौजूद थे।