शाहपुर के लिए आवास योजना की तीसरी किस्त 302.50 लाख रुपए जारी
शाहपुर | प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शाहपुर के लिए तीसरी किस्त 302.50 लाख रुपए जारी किए जा चुके हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस के निर्देश पर यह राशि जारी की गई है। शाहपुर में नगरीय निकायों ने वार्ड वार शिविर लगाए थे। इसमें पीएम आवास के तहत लोगों ने आवेदन जमा किए थे। आवेदनों के आधार पर डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को प्रेषित की गई। 17 मई को नगरीय निकायों की समीक्षा करने के बाद जानकारी मंत्री अर्चना चिटनीस ने बताया शाहपुर नगर परिषद के वार्ड वार शिविरों में 992 हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त हुए थे।