शाहपुर में निकाला गया कैंडल मार्च
शाहपुर | उन्नाव और कठुआ में हुए दुष्कर्म के मामलो के आरोपियों को सजा दिलवाने के लिए शाहपुर में युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। युवा नेता मुकेश बुनगाड़ ने कहा विभिन्न जगह बालिकाओं के साथ दुष्कर्म किया गया। इन आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाना चाहिए। केंडिल मार्च नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरा। बस स्टैंड पर बालिकाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामभाउ लांडे, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण टेम्बूर्णे, बंडू देशमुख, उस्मान टेकेदार, अक्षय उदलकर, एजाज मीर, जफर खान, निलेश राठोर, इसाक शाह सहित अन्य नगरवासी मौजूद थे।