गांव के कुएं से नहीं हो रही पानी की पूर्ति
शाहपुर | ग्राम पिपरी-रैयत के ग्राम बोरगांव, चिड़ियापानी में जलसंकट गहरा गया है। हर दिन पानी के लिए गांव से एक किमी दूर खेतों में जाना पड़ रहा है। महिलाएं, पुरुष मुश्किल से पानी जुटा रहे हैं। पंचायत ने जलसंकट से निपटने के लिए अब तक प्रयास नहीं किए है। गांव में लगभग 200 मकान है। एक कुआं है। जलस्तर गिरने के कारण कुएं से पानी की पूर्ति नहीं हो रही है। तीन हैंडपंप में से एक ही चालू है। इस पर पूरा गांव निर्भर हो गया है। बैतूलबाई ने कहा दो घंटे हैंडपंप के पास खड़े रहना पड़ता है। तब जाकर पानी मिलता है। पानी जुटाने में मजदूरी पर नहीं जा पा रहे हैं। सरपंच, सचिव को समस्या बताने पर सुनवाई नहीं कर रहे हैं।