सरकारी प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों में करवाई जा रही जॉयफुल लर्निंग
शाहपुर | सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में जॉयफुल लर्निंग के तहत पढ़ाई करवाई जा रही है। इसमें खेल सहित विभिन्न गतिविधियां करवाकर शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं। दापोरा मराठी प्राथमिक कन्या स्कूल प्रधान पाठक योगिता मोरे ने कहा चित्र वर्णन, शेर-बकरी गतिविधि, पासे का खेल, किताबों की अंताक्षरी, अंक ज्ञान की गतिविधि करवाई जा रही है। इसके अलावा पेड़, पौधों का महत्व, टोकरी का खेल, मुख अभिनय, आओ करें शब्द परिचय सहित अन्य गतिविधियां करवाई की जा रही है। शिक्षक संतोष पाटील, विजय दामोदरे, पीडी सन्यास, विजय गावंडे, माधुरी पाटील, रेखा साहू विद्यार्थियों को पढ़ाई करवा रहे हैं।