धर्म... गजानन मंदिर का स्थापना दिवस मनाया
शाहपुर | ग्राम चापोरा में शुक्रवार को गजानन महाराज मंदिर पर चौथा स्थापना दिवस मनाया गया। संत गजानन महाराज का श्रद्धालुओं ने अभिषेक किया। दिनभर पूजा और दर्शन का सिलसिला चला। सुबह 11 बजे संत बाबूजी महाराज ने श्रद्धालुओं को प्रवचन दिए। कहा मनुष्य जीवन श्रेष्ठ है। अच्छा बनना हैं तो भगवान के विचार सुनकर अच्छे काम करें। दोपहर 12 बजे प्रसाद वितरण किया गया।