सिरसोदा को धुआं रहित गांव बनाने हर घर में बांटेगे गैस कनेक्शन
शाहपुर | भारत सरकार द्वारा संचालित उज्वला योजना के क्रियान्वयन के लिए ग्राम सिरसोदा में एचपीसीएल इंदौर क्षेत्र डीजीएम एमआर चौहान ने रविवार को निरीक्षण किया। 20 अप्रैल को उज्ज्वला दिवस मनाए जाने को लेकर जरूरी कार्रवाई की। ग्राम सिरसोदा को धुआं रहित गांव बनाने के लिए डीजीएम ने जरूरी निर्देश दिए। डीजीएम ने सत्यम गैस एजेंसी, सरपंच ईश्वर पाटील, सचिव प्रविण चौधरी सहित ग्रामीणों से चर्चा की। गांव को धुआं रहित बनाने के लिए सहयोग का आग्रह किया। चौहान ने कहा योजना के तहत महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाना है। सिगरेट और तंबाकू का धुआं जितना नुकसान पहुंचाता है उतना ही चूल्हे का धुआं सेहत के लिए हानिकारक है। एजेंसी के फीट बसंता काले, अक्षय महाजन महिलाओ को एलपीजी का सही तरीके से उपयोग करना सिखाया। सेफ्टी क्लीनिक के तहत दुर्घटना से बचाव के उपाय बताए। डीजीएम ने कहा महिलाओं को गैस कनेक्शन वितरित करना है। इस दौरान मैनेजर निलेश वडस्कर, अमोल मुजूमदार, योगेश प्रजापति, प्रमोदसिंह सहित ग्रामीण मौज्ूद थे।