आज पेयजल सप्लाई रहेगी बाधित
आज पेयजल सप्लाई रहेगी बाधित
शाहपुरा | शहर के तमिया स्टेडियम के समीप स्थित पेयजल टंकी से रविवार को होने वाली पेयजल सप्लाई लाइन टूट जाने के चलते बाधित रहेगी। यह जानकारी जेईएन विकास गुप्ता ने दी।
छह घंटे रहेगी बिजली बंद आज
रायसर | जमवारामगढ़ से आने वाली बिजली की 132 केबी की लाइन की मरम्मत कार्य के चलते रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहेगी। रायसर जेईएन कृष्ण कुमार जांगिड़ ने बताया कि बिजली लाइन के मरम्मत के चलते सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक रायसर, बहलोड़, गोपालगढ़, सामरेडकलां ग्रिड सहित संबंधित क्षेत्रों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।