दिनदहाड़े दाे महिलाओं के सोने के जोल्या पार
शाहपुरा|शहर के डाबर मोहल्ला एवं अमरपुरा मोड़ के पास शनिवार को दिनदहाड़े 2 महिलाओं के सोने जोल्या टूटने की घटना लोगों में दहशत का माहौल है। किशोरपुरा निवासी कमली प|ी मालीराम यादव जो कि डाबर मोहल्ले से जीप में बैठकर मेड अपने पीहर जा रही थी। इसी दौरान किसी ने उसका सोने का जोल्या तोड़ लिया। इसी प्रकार अमरपुरा निवासी सीतादेवी यादव प|ी राजेंद्र यादव जो कि त्रिवेणी रोड से टेंपू में बैठकर अमरपुरा जा रही थी इसी दौरान किसी ने उसका सोने का झूला पार कर लिया दोनों पीड़ित महिलाओं ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया है।