बेनीवाल को मिला राज्य स्तरीय अंबेडकर सामाजिक सेवा पुरस्कार
शाहपुरा. पुरस्कार प्राप्त करते बीएस बेनीवाल।
शाहपुरा|जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में शनिवार को आयोजित हुए राज्य स्तरीय भारत र| बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समारोह में मनोहरपुर निवासी समाज सेवी एवं दैनिक भास्कर ब्यूरो कार्यालय शाहपुरा के संवाददाता बीएस बेनीवाल को अंबेडकर सामाजिक सेवा पुरस्कार एवं 1 लाख रुपए पुरस्कार स्वरुप भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल कल्याण सिंह थे, अध्यक्षता मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने की। सामाजिक न्याय एवं अधिकारी विभाग के मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी सम्मानित अतिथि थे एवं महिला बाल विकास विभाग की राज्य मंत्री अनिता भदेल एवं अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष सुंदरलाल विशिष्ट अतिथि रहे।