पशु टीकाकरण अभियान में शाहपुरा जयपुर जिले में प्रथम रहा
पशु टीकाकरण अभियान में शाहपुरा जयपुर जिले में प्रथम रहा
शाहपुरा| शहर के राजकीय अ श्रेणी पशु चिकित्सालय परिसर में सोमवार को नोडल अधिकारी डॉ.बीएल यादव की अध्यक्षता में एफएमडी अभियान के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर समीक्षा बैठक हुई। नोडल अधिकारी डॉ.यादव ने बताया कि एफएमडी टीकाकरण अभियान का यह छठां चरण था जिसमें शाहपुरा नोडल क्षेत्र में 85 हजार पशुओं का टीकाकरण कर जयपुर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।