पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एलडीसी बनाने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन

एलडीसी बनाने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहपुरा | मनरेगा में कार्यरत रोजगार सहायकों ने एलडीसी बनाने की मांग को लेकर सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट में एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम राेजगार सहायक संघ के जिलाध्यक्ष रामकरण कुमावत के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। पंचायत समिति के रोजगार सहायक संघ के अध्यक्ष अर्जुनलाल यादव व संतोष शर्मा ने बताया कि 2013 में सरकार ने एलडीसी की सीधी भर्ती निकाली थी। इसमें रोजगार सहायकों को 30 अंक बोनस अंक के रूप दिए गए थे। इसके तहत कट ऑफ की प्रथम सूची में तहसील के 29 में से 18 रोजगार सहायकों को एलडीसी बना दिया था लेकिन सामान्य अभ्यर्थियों ने बोनस अंक नहीं देने की मांग को लेकर कोर्ट में याचिका लगा दी थी।

खबरें और भी हैं...