पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रीय जाट दिवस पर मरीजों को फल बांटे

राष्ट्रीय जाट दिवस पर मरीजों को फल बांटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के राजकीय चिकित्सालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय जाट दिवस पर राजस्थान जाट महासभा के कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरण किए। महासभा के तहसील अध्यक्ष राजेश देवंदा के नेतृत्व में उपाध्यक्ष रवि कपूरिया, महासचिव रामस्वरूप रोलानियां, विकास चौधरी, अभि चौधरी, रवि रोलानियां आदि ने सरकारी अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किए।

सूरजमल जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग

कोटपूतली| जाट समाज के लोगों ने महाराजा सूरजमल जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। महाराजा सूरजमल युवा ब्रिगेड के प्रदीप चौधरी ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार को महाराजा सूरजमल जयंती पर अवकाश घोषित करना चाहिए ताकि महापुरूषों की याद में समाज के सभी लोग एकमंच पर आकर कार्यक्रम में शिरकत कर सके।

सैन महाराज की जयंती मनाई

अमरसर| अमरसरवाटी क्षेत्र में शुक्रवार को सैन महाराज की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई । इस अवसर पर सैन समाज के लोगों ने अपनी दुकाने बंद कर सैन महाराज की पूजा अर्चना की। नायन में शिक्षाविद रामेश्वर सैन, बिलांदरपुर में पूर्व प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद सैन, हनुतपुरा में सूरजमल सैन, राडावास में गिरधारी लाल सैन, धानोता में विनोद सैन, गोविंदपुरा बासडी में मोहनलाल सैन, करीरी में महेश सैन, कस्बे में सीताराम सैन की अध्यक्षता में सैन जयंती मनाई गई। इस दौरान आयोजित सैन समाज की बैठको मे समाज में शिक्षा का प्रचार प्रसार व जागरुकता बढाने, समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने का प्रयास करने, युवा पीढ़ी को रोजगारोन्मुखी शिक्षा दिलाने सहित कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।

खबरें और भी हैं...