पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खारी नदी से अवैध खनन रोकने की मांग

खारी नदी से अवैध खनन रोकने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निकटवर्ती ग्राम पंचायत ईटडिया के ग्रामीणों ने विधानसभा अध्यक्ष व विधायक कैलाश मेघवाल से खारी नदी में एनिकट बनवाने व नदी में हो रहे अवैध खनन को रुकवाने की मांग की है। विधानसभा अध्यक्ष मेघवाल रविवार को क्षेत्र में जनसमस्याएं सुनने पहुंचे।

ईटडिया के पूर्व सरपंच महावीर पाटनी, मीठूलाल बिलवाडिया ने पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामवासियों को तत्काल सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग भी की। गांव में बनाए जा रहे गौरव पथ निर्माण में नालियों को अधूरा छोड़ दिया गया, जिससे कीचड़ फैल रहा है। समस्याएं सुनने के बाद मेघवाल ने संबंधित अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मेघवाल के साथ शाहपुरा पंचायत समिति के उप प्रधान बजरंगसिंह राणावत, शाहपुरा भाजपा मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद चौधरी, आमली के पूर्व सरपंच सत्यनारायण मालू, ईटडिया सरपंच पार्वतीदेवी माली, अमरचंद गुर्जर, फूलिया कलां भाजपा मंडल महामंत्री भागचंद चाडा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, हरिसिंह लामरोड, मनोज माली, भैरूलाल नायक, श्यामलाल नाथ सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

जन समस्याएं सुनते विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक कैलाश मेघवाल।

खबरें और भी हैं...