पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अखाड़ा प्रदर्शन के साथ निकाली शोभायात्रा

अखाड़ा प्रदर्शन के साथ निकाली शोभायात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहपुरा. शोभायात्रा में शामिल ब्राह्मण समाज के लोग।

शाहपुरा | सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय परशुराम जयंती महोत्सव का आगाज रविवार को शोभायात्रा के साथ हुआ। इससे पहले ब्राह्मण युवा वाहिनी ने वाहन रैली निकाली।

शोभायात्रा में जमदग्नि लाल व भगवान परशुराम के जयकारे लग रहे थे। कस्बे के महलों के चौक से सजीव झांकियां के साथ भगवान परशुराम की शोभायात्रा शुरू हुई, जो सदर बाजार, चमुना बावड़ी, त्रिमूर्ति चौराहा, बस स्टैंड, रामद्वारा होते हुए भाणा गणेशजी का मंदिर पहुंची, यहां महाआरती के साथ यात्रा का समापन हुआ।

सभा में वक्ताओं भगवान परशुराम के व्यक्तित्व पर व्याख्यान दिए। चार दिवसीय कार्यक्रम के तहत रविवार को शोभायात्रा निकालने के साथ ही सोमवार को पौधरोपण, मंगलवार को बालाजी की छतरी पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ तथा बुधवार को मरीजों को फल-बिस्किट वितरित किए जाएंगे।

अखाड़ा प्रदर्शन रहा आकर्षण

शोभायात्रा में समाज के युवाओं ने धवल वस्त्र व जोधपुरी साफा बांधा। मुख्य आकर्षण का केंद्र समाज की बालिकाओं की दुर्गा वाहिनी द्वारा भी जोधपुरी साफा बांध जयघोष कर आकर्षण का केंद्र बनी। साथ ही भगवान परशुराम की सजीव झांकी सहित सप्त ऋषियों की सजीव झांकियों ने भी मनमोह लिया। बालाजी की छतरी, बांडी मोहल्ला, सदर बाजार, चमुना बावड़ी, त्रिमूर्ति चौराहा पर अखाड़ा प्रदर्शन किया।

खबरें और भी हैं...