पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शाहपुरा में सीवरेज लाइन का जल्द शुरू होगा काम

शाहपुरा में सीवरेज लाइन का जल्द शुरू होगा काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहपुरा| डिप्टी स्पीकर राव राजेन्द्रसिंह के प्रयास से शाहपुरा शहर के लिए स्वीकृत सीवरेज लाइन को लेकर मंगलवार को एशियन डवलप बैंक की चार सदस्यीय टीम ने शहर का दौरा किया। टीम ने शहर के कई वार्डों में जाकर लोगों से सीवरेज की जरूरत की जानकारी ली। टीम ने सीवरेज लाइन डालने के लिए सहमति भी जता दी। चेयरमैन रजनीदेवी पारीक व ईओ फतेहसिंह मीणा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा शाहपुरा शहर में सीवरेज लाइन डालना स्वीकृत किया था। स्वीकृति के बाद पालिका जरूरी कार्रवाई पूरी कर रहा है। सीवरेज डालने के लिए एशियन डवलप बैंक राज्य सरकार को लोन दे रही है। इसको लेकर एशियन डवलप बैंक के चार सदस्यीय टीम शहर में पहुंची। टीम ने चौपड़ बाजार, कैर की चौकी, अलवर तिराहा, रामनिवास बांध, स्टेडियम के पास टंकी व आसपास क्षेत्र में जाकर लोगों से सीवरेज की जरूरत के बारे में ओर पानी की आवक व जरूरत की जानकारी ली। टीम ने लोगों से जानकारी लेकर सीवरेज को शाहपुरा शहर की जरूरत बताते हुए हरी झंडी दी।

खबरें और भी हैं...