पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निर्माण कार्यों की जांच करने पहुंची टीम ने फाइलें जब्त की

निर्माण कार्यों की जांच करने पहुंची टीम ने फाइलें जब्त की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहपुरा. निर्माण कार्यों की जांच करते अधिकारी।

भास्कर संवाददाता | शाहपुरा

नगरपालिका क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के तहत कराए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता ठीक नहीं होने की शिकायत नेता प्रतिपक्ष मोहन गुर्जर ने विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल से की। जिस पर स्वायत्त शासन विभाग जयपुर के अधिशासी अभियंता सतीश गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता अल्पेश माथुर व स्थानीय पालिका के कनिष्ठ अभियंता रोहन अजमेरा ने निर्माण कार्यों का जायजा लिया। नेता प्रतिपक्ष गुर्जर ने बताया कि नगर पालिका द्वारा पिछले वर्ष जून में करीब 1 करोड़ की ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की। जिसमें कस्बा क्षेत्र में निर्माण कार्य कराए गए। जिनमें गुणवत्ता सही नहीं होने की शिकायत भाजपा पार्षद द्वारा की गई। अधिकारियों ने निर्माण कार्यों का जायजा लिया और निर्माण संबंधी फाइलें जांच के लिए जब्त की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष मोहन गुर्जर, पार्षद बीरबल पंवार, मुकेश खटीक, प्रवीण सोनी आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...