पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अपना संस्थान प्रदेश में पौधे वितरित करेगा

अपना संस्थान प्रदेश में पौधे वितरित करेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा |अपना संस्थान की ओर से वर्षा ऋतु में प्रदेशभर में पौधे नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। यह निर्णय मंगलवार को हुई विभाग संयोजकों की बैठक में लिया गया। सचिव विनोद मेलाना ने बताया कि संस्थान ने पिछले दो वर्षों में पांच लाख पौधे लगाने के साथ ही कई स्थानों पर वर्षा जल संचित किया गया।

बैठक में स्वच्छता का संदेश इंजीनियर वास्तुविद रतन दरगढ़ ने दिया। महानगर संयोजक अशोक सोनी ने शहर में सघन पौधरोपण के लिए 50 बस्तियों की योजना बताई। संस्थान के अध्यक्ष ललित शर्मा ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में 25 से 31 जुलाई तक अपना सप्ताह मनाया जाएगा।

सप्ताह में अब तक लगाए गए पौधों का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। बैठक के पश्चात रामस्नेही चिकित्सालय व पंचमुखी बालाजी मंदिर परिसर में हुए वर्षा जल संचयन का भी पदाधिकारियों ने अवलोकन किया। चित्तौड़ से धर्मपाल, जयपुर से अशोक, जोधपुर के खेमाराम, राजकुमार बंब, शाहपुरा से दिनेश, सीए रामपाल राठी ने विचार व्यक्त किए।

सघन पौधरोपण के लिए 50 बस्तियों की योजना बनाई

खबरें और भी हैं...