- Hindi News
- National
- बगरू में अंबेडकर मंच निकालेगा जुलूस, सर्व समाज से चर्चा, मार्ग का अवलोकन
बगरू में अंबेडकर मंच निकालेगा जुलूस, सर्व समाज से चर्चा, मार्ग का अवलोकन
कस्बे के गंगा माता मंदिर परिसर में शुक्रवार को एसीपी वैशाली नगर रामवतार सोनी की अध्यक्षता में शांति समिति सर्व समाज की बैठक हुई। इस दौरान शनिवार को अंबेडकर मंच की रैली को लेकर चर्चा की गई। अंबेडकर मंच के पदाधिकारियों सहित सर्व समाज के गणमान्य लोगों ने एसीपी को प्रतिवर्ष की भांति शांतिपूर्ण रैली आयोजन के लिए आश्वस्त किया। बैठक के बाद थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह शेखावत ने रैली गुजरने वाले मार्गो का अवलोकन किया।
बगरू ग्रामीण| रामपुराऊती भैंरूजी मंदिर के वार्ड 4 में शनिवार सवेरे 10 बजे अंबेडकर भवन का शिल्यान्यास जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा व संसदीय सचिव डॉ. कैलाश वर्मा करेंगे।
चाकसू | बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर क्षेत्र में अनेक कार्यक्रम होंगे। शनिवार सवेरे 9 बजे मोटर साइकिल महारैली निकाली जाएगी जो बैरवा छात्रावास से रवाना होकर कोटखावदा मोड़ पर पहुंचेगी। नगर पालिका द्वारा 42 लाख की लागत से बनने वाले अम्बेडकर भवन का शिलान्यास सवेरे 11 बजे विधायक लक्ष्मीनारायण करेंगे। शाम 5 रात्रि 10 बजे तक सांस्कृतिक संध्या गणगौरी मैदान में होगा।
चौमू | शहर के मोरीजा रोड कृष्णा काॅलोनी के कन्या महाविद्यालय के पास राज्य सरकार द्वारा बनाए जाने वाले अंबेडकर भवन का शिलान्यास समारोह 14 अप्रैल को सवेरे 8 बजे होगा। मुख्य अतिथि विधायक रामलाल शर्मा होंगे। अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष अर्चना कुमावत करेगी। विशिष्ट अतिथि नगर मंडल अध्यक्ष बजरंगलाल सोनी एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष रमेश टोडावता होंगे।
शाहपुरा | भारत र| संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल के मौके पर दिल्ली में राष्ट्रपति भवन पर उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू द्वारा बाबा साहेब के लिए लिखी गई पुस्तक का विमोचन समारोह में क्षेत्र में भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गणपत वर्मा भी शामिल होंगे। राष्ट्रपति भवन में उनका स्थान 24वें नंबर पर रहेगा। मुख्य अतिथि महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे।
गोविंदगढ़. ग्राम ढोढ़सर में अस्पताल के उद्घाटन समारोह को लेकर ग्रामीणों से चर्चा करते विधायक रामलाल शर्मा।