- Hindi News
- National
- 5 लोगों को आग से बचाने व नवजात को अस्पताल पहुंचाने वाले दो एसआई पुरस्कृत
5 लोगों को आग से बचाने व नवजात को अस्पताल पहुंचाने वाले दो एसआई पुरस्कृत
भीलवाड़ा | कोटड़ी में साढ़े चार महीने पहले देर रात किराना गोदाम में लगी आग में फंसे पांच लोगों को बचाने वाले एसएचओ राजेंद्रसिंह व शाहपुरा के प्रतापपुरा में लावारिस छोड़ी गई नवजात को अस्पताल पहुंचाने वाले सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र मिश्रा को पुलिस महानिदेशक ने 10-10 हजार रुपए नकद व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी प्रदीपमोहन शर्मा ने बताया कि 26 नवंबर, 2017 की रात कोटड़ी में अभयकुमार सेठी के किराना गोदाम में आग लग गई। कोटड़ी एसएचओ राजेंद्रसिंह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि मकान में सोए सेठी परिवार के लोग धुएं के कारण अचेत हो गए। सिंह बिजली के खंभे के सहारे तीसरी मंजिल पर पहुंचे और खिड़की तोड़कर सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया। सेठी की बेटी आशिता की मौत हो गई थी जबकि पांच लोग बचा लिए गए।
सर्दी में जन्मी नवजात को पहुंचाया अस्पताल...शाहपुरा थाने के प्रतापपुरा में 27 नवंबर, 2017 को एक बाड़े में विक्षिप्त महिला ने बेटी को जन्म दिया था। महिला बेटी को वहीं छोड़कर घर चली आई। नवजात तीन घंटे कड़ाके की सर्दी में पड़ी रही। सब इंस्पेक्टर मिश्रा उसे शाहपुरा अस्पताल लाए, जहां से एमजी अस्पताल रैफर किया गया। नवजात की जान बच गई।