आंबेडकर सर्किल पर करेंगे माल्यापर्ण
शाहपुरा | अांबेडकर जयंती पर शनिवार को विभिन्न कार्यक्रम होंगे। रमेश चंद्र घुसर ने बताया कि आंबेडकर विचार मंच संस्था द्वारा सुबह 9:30 बजे अांबेडकर सर्किल पर सभा होगी। शुक्रवार को तैयारी बैठक हुई। जिसमें आयोजन समिति का गठन किया गया। सुरेश खटीक, मुकेश खटीक, जगदीश खटीक, सत्यनारायण खटीक, मूलचंद खटीक, देवी लाल बैरवा, रामचंद्र बैरवा, गोपी लाल रैगर, मोहन लाल रैगर, कमलेश मुंडेतिया, हेमंत कोली, ओम प्रकाश कोली, गणेश जीनगर, घुसर, सुरेंद्र घुसर आदि मौजूद थे।