मृतक आश्रित को 5 लाख का चेक दिया
कोठियां | गत दिनों दुर्घटना में किसान की मौत होने पर शुक्रवार को उसकी प|ी शरीफन बानू को 5 लाख का चेक दिया गया। ग्राम सेवा सहकारी समिति कोठियां के व्यवस्थापक कैलाश चंद्र जाट ने बताया कि समिति से बाबूद्दीन पुत्र कजोड़ पिनारा ने ऋण ले रखा था। उस ऋण पर व्यवस्थापक ने दुर्घटना बीमा किया था। बीमा राशि का लाभ दिलाया गया। चेक को-ऑपरेटिव बैंक शाहपुरा में मैनेजर, शाहपुरा एईओ लालाराम व कोठियां व्यवस्थापक कैलाश चंद्र जाट ने दिया।