पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साहसी दो एसआई को 10 10 हजार का नकद पुरस्कार

साहसी दो एसआई को 10-10 हजार का नकद पुरस्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | कोटड़ी में लगी आग में फंसे पांच लोगों को बचाने वाले एसएचओ राजेंद्रसिंह व शाहपुरा के प्रतापपुरा में लावारिस छोड़ी गई नवजात को अस्पताल पहुंचाने वाले सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र मिश्रा को पुलिस महानिदेशक ने 10-10 हजार रुपए नकद व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी प्रदीपमोहन शर्मा ने बताया कि 26 नवंबर, 2017 की रात कोटड़ी में अभयकुमार सेठी के किराना गोदाम में आग लग गई। राजेंद्रसिंह ने मकान में सोए सेठी परिवार के लोगों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, प्रतापपुरा में 27 नवंबर, 2017 को एक बाड़े में विक्षिप्त महिला ने बेटी को जन्म दिया था। लावारिस छोड़ दी गई को नाबालिग को मिश्रा अस्पताल ले गए थे।

खबरें और भी हैं...