पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वन क्षेत्र में बने 50 टांके नियमित भरवाने की मांग

वन क्षेत्र में बने 50 टांके नियमित भरवाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | पीपुल फॉर एनीमल्स के प्रदेश प्रभारी बाबूलाल जाजू ने वन विभाग व प्रशासन से गर्मी के मद्देनजर जिले के वन क्षेत्र में वन्य जीवों के लिए बनवाए 50 टांकों में नियमित पानी भरवाने की मांग की। जाजू ने बताया कि टांके मांडलगढ़ तहसील के गुप्तेश्वर, गेणोली, भोपतपुरा बसोट की धार, पीलिया खाल, काछोला, मांडल के शिवपुर शिकारबाड़ी, आसींद के बलेच, जेरडा का माता, बड़नगर, झडू का खेड़ा, शीतला का चोड़ा, शाहपुरा के फूलिया, धनोप ढाणी, चांदमा, सुवाणा, हमीरगढ़, मंशा महादेव, चमरकिया, आरजिया, सहाड़ा के लखमणियास, रायपुर के भरका माता, धोलामगरा, लड़की भटेवर, हुरडा के बनेड़ा में बने हुए हैं।

खबरें और भी हैं...