पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यूआईटी में विवाद: जूनियर एक्सईएन को बनाया एसई, 10 दिन से दो लेखाधिकारी

यूआईटी में विवाद: जूनियर एक्सईएन को बनाया एसई, 10 दिन से दो लेखाधिकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा

यूआईटी में सीनियर अधिकारी को दरकिनार कर जूनियर को एसई का चार्ज देने और दो-दो सहायक लेखाधिकारी होने से विवाद हो गया।

दरअसल, कुछ दिनों पहले यूआईटी के सहायक लेखाधिकारी (एएओ) ओमप्रकाश छीपा का तबादला कृषि विभाग में हो गया था। उनकी जगह शाहपुरा से अनिल शर्मा को लगाया था। अनिल शर्मा को यूआईटी में ज्वाइन किए हुए करीब 10 दिन हो गए हैं लेकिन अभी तक एएओ छीपा को यूआईटी से रिलीव नहीं किया गया है। इस कारण यूआईटी में अजीब स्थिति बनी हुई है।

शर्मा रोज सेक्रेट्री व चेयरमैन को चार्ज देने की बात कहते हैं लेकिन अभी तक उन्हें चार्ज नहीं मिलने से वे रोज यूआईटी जाते हैं लेकिन उनके पास कोई काम ही नहीं होता। इसलिए बिना काम किए ही लौटना पड़ता है। उधर, पिछले दिनों अधीक्षण अभियंता एसई लाडूराम विश्नोई के एडिशनल चीफ इंजीनियर बनने से उनका चार्ज एक्सईएन योगेश माथुर को दिया गया है। जबकि राकेश परिहार उनसे सीनियर एक्सईएन हैं। संबंधित अधिकारियों ने सेक्रेट्री व चेयरमैन को इसकी जानकारी दी और विरोध भी दर्ज कराया लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। सवाल यह उठता है कि यूआईटी में दो-दो सहायक लेखाधिकारी होने के कारण दोनों को तनख्वाह कैसे देंगे। आखिर एएओ छीपा को रिलीव क्यों नहीं किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...