शाहपुरा में सफाई कर्मचारियों के बढ़ाए जाए पद
शाहपुरा में सफाई कर्मचारियों के बढ़ाए जाए पद
शाहपुरा| शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सफाई कर्मचारियों के पद बढ़ाने की मांग को लेकर पार्षद नाथावत के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने भाजपा नेता महेश पारीक को ज्ञापन दिया। पार्षद नाथावत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया में अगर पद बढ़ा दिए जाए तो सफाई व्यवस्था अच्छी हो सकती है। इस दौरान पार्षद विक्की किलेदार सहित कई लोग मौजूद रहे।