शाहपुरा में सैकड़ों ब्राह्मण बंधुओं ने की भगवान परशुराम की पूजा
शाहपुरा. शहर में परशुराम जयंती समारोह में आशीर्वचन देते त्रिवेणीधाम के पुजारी रामरिछपालदासजी महाराज।
कार्यालय संवाददाता| शाहपुरा
गौड़ विप्र सेवा मंडल के तत्वावधान में शहर के खातेड़ी स्थित चंद्र महल पैलेस में त्रिवेणी धाम के पुजारी राम रिछपाल दास जी महाराज के सान्निध्य में अक्षय तृतीया पर बुधवार को भगवान परशुराम जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई तो त्रिवेणी धाम में नारायणदासजी महाराज के सान्निध्य में परशुराम जी की जयंती पर साधु - संतों ने पूजा की।
शाहपुरा में राम रिछपाल दास जी महाराज ने कहा कि विष्णु भगवान के छठे अवतार थे भगवान परशुराम जो भगवान शिव के परम भक्त थे। न्याय के देवता भी कहा जाता है। नगर पालिका चेयरमैन एवं पूर्व चेयरमैन कृपाशंकर शर्मा ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश व्यास, अधिवक्ता पवन जोशी, रवि शंकर त्रिवेदी, राकेश शर्मा, जवाहर तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरेंद्र मिश्रा, महामंत्री काशी प्रसाद शर्मा ने कहा कि ब्रह्म समाज के किसी भी सदस्य के सुख-दुख में संगठित होकर साथ देने का संकल्प लिया। डॉ.रजनीश शर्मा, युकां विधानसभा प्रभारी प्रवीण व्यास, महेश पारीक, संदीप जोशी, नवीन शर्मा, रवि जोशी, दानवीर शर्मा, बीना शर्मा, दामोदर शर्मा प्रमोद शर्मा, विनोद शर्मा, शुभम मिश्रा, मुकेश मिश्रा ने कहा कि भगवान परशुराम मातृ एवं पितृ भक्त थे। छैलबिहारी शर्मा, मंत्री पुष्कर राज शर्मा, बनवारी गंगावत, शिवकुमार शर्मा, नाथूलाल मिस्त्री, कुलदीप शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, कैलाश शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर आभार जताया। गौड़ विप्र सेवा मंडल के अध्यक्ष मोहन चूलेट ने कहा कि जिस प्रकार सरकार अन्य समाज को भूमि देकर लाखों रुपए की लागत से उन्हें उनका भवन के लिए शिलान्यास करवाती है। मंच संचालन रूपेश कौशिक ने किया। समाज सेवी महिपाल सिंह एवं एडवोकेट पवन जोशी ने आनंद विहार सेकंड कॉलोनी में भगवान परशुराम मंदिर के लिए 800 गज जमीन देने की घोषणा की। प्रवीण व्यास ने 51 हजार, पूर्व पार्षद प्रदीप शर्मा एवं संदीप जोशी ने 51 हजार, डॉ.रजनीश शर्मा 21 हजार, मालीराम व्यास 21 हजार, प्रधानाचार्य काशी प्रसाद शर्मा 11 हजार, पूर्व विधायक सुभाष शर्मा ने 11 हजार रुपए देने की घोषणा की।