पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ज्यादती की घटना के विरोध में रैली निकाली महिलाओं ने चूड़ियां लेकर किया प्रदर्शन

ज्यादती की घटना के विरोध में रैली निकाली महिलाओं ने चूड़ियां लेकर किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनल वुमन फ्रंट ऑफ इंडिया शाखा द्वारा कठुआ और उन्नाव में ज्यादती की घटना के विरोध में रैली निकाल प्रदर्शन किया।

रैली कायमखानी मदरसे से शुरू हुई। जिसमें शामिल महिलाएं, बालिकाएं व युवा हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाते चल रहे थे। बालाजी की छतरी, सदर बाजार होकर रैली त्रिमूर्ति स्मारक पहुंची, जहां प्रदर्शन किया गया। फ्रंट की कन्वीनर रईशा बानू ने बताया कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर दिखावा कर रही है। महिला सुरक्षित नहीं हैं। पूर्व पार्षद हमीद खान ने कहा की देश के सभी मजहब के लोग इस घटना की निंदा करते हैं। इस घटना में पुलिस के गैर जिम्मेदार अधिकारियों, राजनेताओं द्वारा ज्यादती करने वालों को बचाने की कोशिश की जा रही है। यह शर्मनाक है। पॉपुलर फ्रंट के जिलाध्यक्ष ताज मोहम्मद ने कहा कि कठुआ और उन्नाव की घटनाओं में किसी महिला का नही बल्कि देश के लोकतंत्र के साथ ज्यादती हुई है। रैली में शामिल महिलाओं ने प्रधानमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री के नाम चूड़ियां भेजी। इस दौरान शहर काजी सैयद सराफत अली, मौलाना शिराज, ताजुद्दीन उस्ता, साबुद्दीन सिलावट, हाजी इकबाल भाटी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...