पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवाओं में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करने के लिए यज्ञ में दी आहुतियां

युवाओं में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करने के लिए यज्ञ में दी आहुतियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रासेड़ गांव के माता रानी मंदिर में जय श्री कल्याण मानस मंडल रासेड़ के तत्वावधान में राष्ट्र प्रेम यज्ञ का आयोजन किया गया। पंडित कल्याण मल दाधीच के सानिध्य में राष्ट्र रक्षा, राष्ट्रीय प्रेम को बढ़ावा देने एवं युवाओं में राष्ट्र प्रेम की भावना जगाने के लिए इस यज्ञ का आयोजन किया गया।

दाधीच ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी प्राचीन संस्कृति को अगर एक ही शब्द में समेटना हो तो वह है यज्ञ। ‘यज्ञ’ शब्द संस्कृत की यज धातु से बना है। जिसका अर्थ होता है दान, देवपूजन एवं संगति करण। भारतीय संस्कृति में यज्ञ का व्यापक अर्थ है, यज्ञ मात्र अग्निहोत्र को ही नहीं कहते हैं वरन परमार्थ परायण कार्य भी यज्ञ है। यज्ञ स्वयं के लिए नहीं किया जाता है, बल्कि संपूर्ण विश्व कल्याण के लिए किया जाता है। इस अवसर पर प्रहलाद बियाणी, भैरू लाल आदि मौजूद थे।

रासेड़ गांव के माता के मंदिर में आयोजन

खबरें और भी हैं...