परिंडे बांधे, पानी डालने का संकल्प लिया
परिंडे बांधे, पानी डालने का संकल्प लिया
शाहपुरा | रामस्नेही वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय शाहपुरा व भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में रामशाला भवन परिसर में परिंडे बांधकर दाना-पानी डालने का संकल्प लिया। प्रधानाध्यापक परमेश्वर सुथार ने कहा कि गर्मी में हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए, ताकि पक्षियों को पीने का पानी मिल सके। पक्षियों के लिए दाना-पानी का ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान जयशंकर पाराशर, बालकृष्ण जोशी, बृजेश शर्मा, नटवर लाल शर्मा, राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान डीएलएड की छात्राएं मौजूद थीं।