अधिकारियों की बहाली के लिए प्रदर्शन
ज्ञापन देने जाते बिजली निगम के तकनीकी कर्मचारी।
भीलवाड़ा | राजस्थान तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन ने मंगलवार को बिजली निगम के सहायक अभियंता कार्यालय शाहपुरा के जेईएन व सहायक प्रथम को एपीओ से बहाल करने की मांग को लेकर अधीक्षण अभियंता केएस सिसोदिया को ज्ञापन दिया।
जिला अध्यक्ष सूरज भट्ट व पावर इंजीनियरिंग एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष हरीश टेलर ने बताया कि भीलवाड़ा वृत के सहायक अभियंता कार्यालय शाहपुरा के कनिष्ठ अभियंता शेलेंद्र खोईवाल व सहायक प्रथम भगवान स्वरूप को गत दिनों धनोप गांव में घर में पंखा चालू करने के दौरान महिला के करंट आने से मौत हो गई थी। इस प्रकरण में दोनों को अधिकारियों ने एपीओ कर दिया था जबकि उनकी गलती नहीं थी। इस दौरान आरवीटीकेए के जिला सहसंयोजक विजय कुमार जोशी, महामंत्री रतन सिंह गहलोत, सचिव विजय शर्मा, जगदीश साहू, दिनेश जांगिड़, सुशील व्यास, रईस, पावर एसोसिएशन से भरत कुमार, पंवार, लोकेश, महावीर सेन, ऋचा सोनी तथा कई तकनीकी कर्मचारी व कनिष्ठ अभियंता मौजूद रहे।