पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया छात्रों ने

असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया छात्रों ने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहपुरा. वार्षिकोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते विद्यार्थी।

शाहपुरा | शहर की मदर टेरेसा मेमोरियल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव उत्सव कार्यक्रम शाहीबाग गार्डन में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में 350 से ज्यादा विद्यार्थियों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में समां बांध दिया। विद्यार्थियों द्वारा पेश किए कार्यक्रमों की उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और भ्रूण हत्या रोकने का संदेश देते हुए महिला शक्ति को प्रदर्शित किया। रामायण में श्रीराम के द्वारा रावण वध को प्रदर्शित करते हुए बच्चों को असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया गया।

उत्कृष्ट सेवाओं देने वाले धर्मेंद्रसिंह शेखावत, कृष्ण कुमार शर्मा, देवेन्द्र चौहान, मंजू जसवाल, श्रुति खंडेलवाल, विष्णु शर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं सत्र 2016-17 में उत्कृष्ट परिणाम देने वाली कक्षा 10 की अंशिका अग्रवाल, अंकित कुमार, अनुष्का यादव तथा कक्षा 8 की अवनी अग्रवाल, तनीषा सैनी, खुशी शर्मा सहित 70 विद्यार्थियों और 8 अध्यापकों को सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...