पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शाहपुरा की स्पेक्ट्रम ग्लोबल एकेडमी में समर कैंप शुरू

शाहपुरा की स्पेक्ट्रम ग्लोबल एकेडमी में समर कैंप शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहपुरा | शहर की स्पेक्ट्रम ग्लोबल एकेडमी में 15 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हुआ। पहले दिन विद्यार्थियों को डांस,एरोबिक्स एवं मेहंदी का प्रशिक्षण दिया गया। प्रबंधक कमल सैनी ने बताया कि समर कैंप में नृत्य,व्यक्तिगत विकास,मेहंदी,योगा,स्केटिंग,आर्ट एंड क्राफ्ट अादि के प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान 5 वर्ष तक के बच्चों से स्पलेस पुल के माध्यम से मनोरंजन किया।

ग्रीष्मकालीन शिविर के दौरान विभिन्न विद्यालयों से आये हुए विद्यार्थियों ने गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन शिविरों के आयोजन से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। ऐसे शिविरों से सृजनात्मक क्रियाकलापों से विद्यार्थियों का शैक्षिक,मानसिक व बौद्धिक विकास होता है।

प्रधानाचार्य पूर्वा मुखर्जी ने विभिन्न प्रकार के क्रियाकलापों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ऐसी गतिविधियों से न केवल विद्यार्थियों का विकास होता है बल्कि क्षेत्र का भी सर्वांगीण विकास होता है। शिविर का समापन 31 मई हो होगा।

शाहपुरा. स्पेक्ट्रम ग्लोबल एकेडमी में समर कैंप में भाग लेते विद्यार्थी।

खबरें और भी हैं...