पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सब जूनियर तैराकी में छह रिकॉर्ड बने दो सीकर की कुसुम कुमावत के नाम

सब जूनियर तैराकी में छह रिकॉर्ड बने दो सीकर की कुसुम कुमावत के नाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन छह रिकॉर्ड बने। इनमें सुबह के सत्र में दो तथा शाम के सत्र में चार रिकाॅर्ड बने। सुबह के सत्र में बने दोनों रिकॉर्ड जयपुर के नाम रहे। जयपुर की सानवी ने तो 7 साल पहले बना ममता बिजारनिया का रिकॉर्ड तोड़ा। जिला तैराकी संघ के सचिव नरेश बूलिया ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 20 मई को तरणताल शाहपुरा पर होगा।

आयोजन सचिव गौतमसिंह के अनुसार परिणाम इस प्रकार रहे-

200 मीटर व्यक्तिगत मिडले गर्ल्स ग्रुप 3 में जयपुर की वसुंधरा राजेश्वरी प्रथम, जोधपुर की वेदांती दवे द्वितीय स्थान पर रही। 200 मीटर व्यक्तिगत मिडले गर्ल्स ग्रुप 4 में जयपुर की सानवी कुमावत (3.16.91 मिनट) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह राज्य में नया रिकॉर्ड है। उसने 2011 के सीकर की ममता बिजारनिया का रिकॉर्ड तोड़ा। दूसरे स्थान पर जयपुर की हरिका अर्ग रही। 50 मीटर बटर फ्लाई गर्ल्स ग्रुप 3 में जयपुर की वसुंधरा राजेश्वरी प्रथम, जोधपुर की वेदांती दवे द्वितीय रही। 4 गुणा 50 मीटर मिडले रिले बाॅयज ग्रुप 4 में जयपुर टीम ने 2.51.60 मिनट का समय लेकर नया रिकॉर्ड बनाया। पूर्व में 2016 में भी जयपुर के नाम ही यह रिकॉर्ड था। इसमें सीकर द्वितीय और भीलवाड़ा टीम तीसरे स्थान पर रही।

भास्कर संवाददाता | शाहपुरा

शाहपुरा तरणताल पर आज होगा प्रतियोगिता का समापन

सीकर की कुसुम कुमावत ने बनाए दो नए रिकार्ड

सायंकालीन इवेंट में चार नए रिकाॅर्ड बने। 200 मीटर व्यक्तिगत मिडले बॉयज ग्रुप 3 में युग चेलानी उदयपुर प्रथम, लकी अली खान भीलवाड़ा द्वितीय, अभिनंदन खंडेलवाल जयपुर तृतीय रहे। 200 मीटर व्यक्तिगत मिडले बॉयज ग्रुप 4 में साहिल गुप्ता जयपुर प्रथम, गौरांग शर्मा जयपुर द्वितीय, नितिन सनाढ्य राजसमंद तृतीय रहे।

100 मीटर बेक स्ट्रोक गर्ल्स ग्रुप 3 में कुसुम कुमावत सीकर ने प्रथम स्थान पर रह कर रिकॉर्ड बनाया। पूर्व में इस इवेंट में रिकार्ड जयपुर की तेजस्विनी के नाम 2017 में बना था। कुमावत ने 1.22.34 मिनट का समय लेकर अब नया रिकॉर्ड बनाया। उदयपुर की श्रेया राणावत दूसरे व जोधपुर की वेदांती तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार 100 मीटर फ्री स्टाइल बॉयज ग्रुप 4 में साहिल गुप्ता जयपुर प्रथम, नितिन सनाढ्य राजसमंद द्वितीय, कनिष्क सिंह जयपुर तृतीय स्थान पर रहे।

100 मीटर फ्री स्टाइल गर्ल्स ग्रुप 4 में जयपुर की हरिका सिंह ने 1.20.47 मिनट का समय लेकर प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ नया रिकार्ड बनाया। सानवी कुमावत जयपुर दूसरे व अंकिता चौधरी सीकर तीसरे स्थान पर रही।

100 मीटर फ्री स्टाइल बॉयज ग्रुप 3 में भीलवाड़ा के लकी अली खान ने 1.04.86 मिनट का समय लेकर नया रिकार्ड बनाया। पहले यह रिकार्ड उदयपुर के तेजेंद्र सिंह के नाम 2017 का था। चित्तौडगढ के राघव यादव दूसरे व सीकर के मनमोहित अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे।

100 मीटर फ्री स्टाइल गर्ल्स ग्रुप 3 में सीकर की कुसुम कुमावत ने 1.12.41 मिनट का समय लेकर नया रिकार्ड कायम किया। जोधपुर की प्रहान दवे दूसरे व उदयपुर की चार्वी शर्मा तीसरे स्थान पर रही।

खबरें और भी हैं...