भीलवाड़ा | प्रदेश स्तरीय बूथ निर्माण कार्यशाला जयपुर में हुई। जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि इस बैठक में 21 से 28 तक बूथ संरचना सप्ताह के लिए विधानसभावार प्रभारी नियुक्त किए गए। भीलवाड़ा निहालचंद मेघवाल, मांडल, आसींद दामोदर अग्रवाल, सहाड़ा व जहाजपुर तुलसीराम शर्मा, शाहपुरा लक्ष्मीनारायण डाड, मांडलगढ़ लादूलाल तेली को विधानसभा वार प्रभारी नियुक्त किया गया।