पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देवन एवं धानोता में गिरे चने के आकार के ओले

देवन एवं धानोता में गिरे चने के आकार के ओले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवन एवं धानोता में गिरे चने के आकार के ओले

शाहपुरा/अमरसर| शहर सहित आसपास क्षेत्र में दिनभर तेज धूप के बाद मंगलवार शाम करीब पांच मिनट हल्की बारिश हुई। इस दौरान देवन एवं धानोता ग्राम में बारिश के साथ चने आकार के आले भी गिरे। अचानक मौसम परिवर्तन और बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन शाम को फिर उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। क्षेत्र में दिनभर लोग भीषण गर्मी से बेहाल रहे। शाम को फिर उमस ने फिर परेशानी बढ़ा दी। दिनभर गर्म हवाओं का भी दौर जारी रहा। शाम को 4 बजे अचानक मौसम परिवर्तन हुआ और आकाश में बादल छा गए। थोड़ी देर बाद तेज हवा के साथ बारिश शुरु हो गई। धानोता एवं देवन गांव में बारिश के साथ चने के आकार के ओले भी गिरे। ओलावृष्टि होने से लोगों में अफरा तफरी मच गई।

खबरें और भी हैं...