आज 8 स्थानों पर राजस्व शिविर
भीलवाड़ा | राजस्व शिविर बुधवार को 8 स्थानों पर होंगे। मांडल उपखंड के भगवानपुरा, बदनौर के चेनपुरा, बनेड़ा के चमनपुरा, हुरड़ा पंचायत समिति की फलामदा, जहाजपुर की पंचायत सरसिया, रायपुर की बोराणा, शाहपुरा की तहनाल पंचायत पर शिविर होगा। सहायक कलेक्टर भीलवाड़ा के अधीन गुरला में शिविर लगाया जाएगा।