शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग
कनेछन कलां गांव में सोमवार देर रात तेज अंधड़ के दौरान दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे दुकान में पड़े टायर, ट्यूब, कंप्रेसर सहित अन्य सामान जल गया। ग्रामीण भैरू लाल खटीक ने बताया कि अंधड़ के दौरान प्रहलाद धोबी की पंक्चर की दुकान में शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे दुकान में आग लग गई। जिससे दुकान में पड़ा सामान खाक हो गया।