पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शाहपुरा में पांच डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर

शाहपुरा में पांच डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | शाहपुरा

गर्मी के मौसम में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता रहा है। बावजूद इसके शहर के राजकीय चिकित्सालय में कार्यरत 13 में से 5 चिकित्सक अवकाश पर तो चिकित्सा प्रभारी भी ट्यूर पर रहे। इससे मरीजों को इलाज के लिए परामर्श लेने के लिए परेशान होना पड़ा। आलम यह रहा कि कार्यरत चिकित्सकों के चैंबर में मरीजों का तांता लगा रहा।

जानकारी के अनुसार शहर के राजकीय चिकित्सालय में 13 चिकित्सक कार्यरत है। इनमें से डा.मेघराज झालानी, राजेश दोचानिया, हरीश कुमार वर्मा, घनश्याम गहलोत, हरीश मोहन मुद्गल अवकाश पर रहे जबकि चिकित्सा प्रभारी डा.आनंदीलाल अग्रवाल जयपुर ट्यूर पर थे। लोगों ने बताया कि जो चिकित्सक कार्यरत थे उनके चैंबर में 50-50 मरीज खड़े रहे जिससे गर्मी के मौसम में मरीजों का हाल बेहाल रहा। उन्होंने बताया कि एक साथ पांच चिकित्सकाें को छुट्‌टी देना गलत है, इससे मरीजों की समस्याओं में इजाफा होता है।

अस्पताल में इलाज के लिए आए कई मरीजों ने अारोप लगाते हुए बताया कि जो चिकित्सक अस्पताल में कार्यरत थे वे चिकित्सक भी समय पर मरीजों को परामर्श देना शुरू नहीं किया था जिससे मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती गई।

खबरें और भी हैं...