कार्यालय संवाददाता | शाहपुरा
शहर के सैनिक गैस सर्विस की ओर से सोमवार को शाहपुरा युवा विकास मंच के अध्यक्ष राजेश मंडोरा के मुख्य आतिथ्य व प्रहलाद सहाय बाजिया की अध्यक्षता में 51 एससी व एसटी परिवारों को उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन वितरण किए गए।
मंडोवरा ने कहा कि शाहपुरा युवा विकास मंच सामाजिक संस्था के द्वारा घर-घर जाकर उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन दिलवाने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा फार्म भराकर निशुल्क गैस कनेक्शन दिलवाने में सहायता की जा रही है। प्रहलाद सहाय बाजिया ने कहा कि महिलाओं के सुविधाओं व ईंधन बचत के लिए सरकार के द्वारा निशुल्क गैस कनेक्शन दी जा रहे है। सहायक मैनेजर जाकिर हुसैन व प्रशांत कुमार मीणा, बोदु राम जाट कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए। खेमराज वर्मा, सुल्तान राम बुनकर, राकेश कुमार सैनी, जगदीश धोबी, रघुवीर शर्मा, करिश्मा मीणा, मुकेश जीतरवाल, माया देवी, मधु देवी, रूकमणी देवी, श्रवण देवी, कुमारी प्रिया, कुमारी नीतू बुनकर, रेखा देवी, माया देवी, चंद्रकला देवी उपस्थित थे।