शाहपुरा | कनेछन कला के लक्ष्मीनाथ मंदिर में सोमवार को भागवत कथा की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा में महिलाएं भजनों पर नृत्य करती चल रही थीं। कृष्णगोपाल व मदनगोपाल दाधीच के अनुसार 27 मई तक कथा का समय हर दिन सुबह 9 से 12 व दोपहर बाद 3 से 6 बजे तक रहेगा। यात्रा तालाब की पाल स्थित बालाजी मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से कथा स्थल तक पहुंची। कथा स्थल पर पंडित गजेंद्र शास्त्री ने कथा वाचन प्रारंभ किया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा श्रवण से न केवल धर्म लाभ होता है बल्कि अनूठी शांति की अनुभूति होती है।