पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजीव की पुण्यतिथि पर ली आतंकवाद से लड़ने की शपथ

राजीव की पुण्यतिथि पर ली आतंकवाद से लड़ने की शपथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहपुरा | ब्लॉक कांग्रेस की ओर से सोमवार सुबह बालाजी की छतरी स्थित कार्यालय पर अध्यक्ष दिलीप गुर्जर की अध्यक्षता एवं पीसीसी मैंबर राजकुमार बैरवा, वरिष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष रामेश्वर सोलंकी के आतिथ्य में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। वरिष्ठ नेता रामस्वरूप सेन ने राजीव गांधी का जीवन परिचय दिया। पंचायत समिति सदस्य बाबूलाल गुर्जर, ब्लॉक प्रवक्ता हितेष शर्मा, पार्षद एवं अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद ईशाक कायमखानी, एससी ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र बैरवा सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।

गंगापुर. थाने में सोमवार को थानाप्रभारी लक्ष्मणराम भाकर की मौजूदगी में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया। अहिंसा व सहनशीलता में विशवास रखते हुए निष्ठा पूर्वक आतंकवाद का मुकाबला करने की शपथ ली।

मांडलगढ़ |कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डाक बंगले में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। पूर्व विधायक भंवरलाल जोशी, पूर्व विधायक प्रदीपकुमार सिंह ने विचार रखे। ब्लॉक प्रभारी हेम सुल्तानिया, ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी, शिवकुमार त्रिपाठी, कुलदीपसिंह, अब्दुल रशीद, रफीक टांक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...