पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 11 सौ रुपए देकर बन सकेंगे यजमान

11 सौ रुपए देकर बन सकेंगे यजमान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहपुरा | मेवाड़ आम चौखला मीणा समाज की बैठक झांतला माता में हुई। समाज अध्यक्ष महावीर मीणा ने अध्यक्षता की। इसमें धर्मशाला सुपुर्दगी और विभिन्न कार्यों के लिए कमेटियों का गठन किया गया।

पंडित कल्याणमल शर्मा से कलश यात्रा एवं हवन के लिए मुहूर्त निकाला गया। मीणा ने कहा कि जिन भामाशाहों ने शक्कर, गेहूं ,तेल के पीपे, रोकड़ राशि, दाल आदि की व्यवस्था के लिए घोषणा की थी वे अगली बैठक 25 मई को आयोजन कमेटी के सुपुर्द कर दें। कलश यात्रा और हवन में सम्मिलित होने की राशि 1100 रुपये प्रति जोड़ा रखी गई है। 25 मई के बाद जोड़ों का पंजीयन नहीं होगा। उपाध्यक्ष लादू मीना, मिठू मीना, जगदीश मीणा, रामप्रसाद मीणा, मदन मीणा, श्री किशन मीणा, कजोड़ मीणा, हरिनारायण मीणा, अनिल मीणा, रणजीत मीणा आदि उपस्थित थे।

मीणा समाज ने की लोकार्पण समारोह पर चर्चा

खबरें और भी हैं...