शाहपुरा. राज्य स्तरीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता के लिए भीलवाड़ा जिले की टीम की घोषणा सोमवार को की गई। जिला तैराकी संघ के सह सचिव राकेश वर्मा ने बताया कि 25 से 27 मई तक सीकर में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जाएगी।
बालक वर्ग द्वितीय में सत्यवीर सिंह, आशाराम खटीक, मोइन खान, जयदेव सेन, अब्दुल रउफ, अभय सिंह, विनय सुवालका, जुनैद खान, बालिका वर्ग द्वितीय में नोरीन रंगरेज, तमन्ना कंवर, मिताली राणावत, यशस्वी राणावत, बालक वर्ग प्रथम में अनवर हुसैन, भरत भारद्वाज, शशांक गौड़, निर्भय सिंह, अभिषेक खटीक, बालिका वर्ग प्रथम में अदिति वर्मा, फिरदौस कायमखानी, फिज़ां कायमखानी, मूमल कंवर राणावत, चारू खटीक को शामिल किया गया है। टीम के मैनेजर प्रतापसिंह राणावत बालक वर्ग के लिए तथा निरूपमा टेलर बालिका वर्ग के लिए नियुक्त किया गया है। टीम कोच योगेश बघेरवाल होंगे।