पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निरंकारी क्रिकेट कप शुरू, अजमेर ने जीता उद्घाटन मैच

निरंकारी क्रिकेट कप शुरू, अजमेर ने जीता उद्घाटन मैच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा

संत निरंकारी मंडल की तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार को सुखाड़िया स्टेडियम पर शुरू हुई।

सेवादल संत हरिचरण ने बताया कि जोनल इंचार्ज संत धमन दास, यूआईटी चेयरमैन गोपाल खंडेलवाल, भीलवाड़ा संयोजक जगपाल सिंह निरंकारी ने प्रतियोगिता की शुरुआत की। उद्घाटन मैच अजमेर एवं पूंजपुर (डूंगरपुर) के मध्य हुआ जिसमें अजमेर ने विजय रही। मैन ऑफ द मैच 72 रन व 3 विकेट लेने वाले अजमेर के नवरतन कुमार रहे। जयपुर ने चितौडग़ढ़ को हराया, मैन ऑफ द मैच 45 रन और 5 विकेट लेने वाले अंकित सिंह पंवार रहे। तीसरे मैच में बूंदी ने डूंगरपुर को हराकर क्वालीफाई किया।

बैडमिंटन में ओमप्रकाश नेहरा, आशीष कुमार व दीपक कुमार विजय रहे। शनिवार को मेजबान भीलवाड़ा का मुकाबला चित्तौडगढ की टीम से होगा।

खेल समाचार

आज मेजबान भीलवाड़ा का मुकाबला चित्तौड़गढ़ से, कल होगा फाइनल, बैडमिंटन प्रतियोगिता भी हुई

निरंकारी मंडल भीलवाड़ा क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज़।

भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा

संत निरंकारी मंडल की तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार को सुखाड़िया स्टेडियम पर शुरू हुई।

सेवादल संत हरिचरण ने बताया कि जोनल इंचार्ज संत धमन दास, यूआईटी चेयरमैन गोपाल खंडेलवाल, भीलवाड़ा संयोजक जगपाल सिंह निरंकारी ने प्रतियोगिता की शुरुआत की। उद्घाटन मैच अजमेर एवं पूंजपुर (डूंगरपुर) के मध्य हुआ जिसमें अजमेर ने विजय रही। मैन ऑफ द मैच 72 रन व 3 विकेट लेने वाले अजमेर के नवरतन कुमार रहे। जयपुर ने चितौडग़ढ़ को हराया, मैन ऑफ द मैच 45 रन और 5 विकेट लेने वाले अंकित सिंह पंवार रहे। तीसरे मैच में बूंदी ने डूंगरपुर को हराकर क्वालीफाई किया।

बैडमिंटन में ओमप्रकाश नेहरा, आशीष कुमार व दीपक कुमार विजय रहे। शनिवार को मेजबान भीलवाड़ा का मुकाबला चित्तौडगढ की टीम से होगा।

राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक स्पर्धा में भीलवाड़ा को स्वर्ण

भीलवाड़ा |
जोधपुर जिम्नास्टिक संघ के तत्वावधान में हुई चेतन शाह स्मृति द्वितीय राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में भीलवाड़ा की पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक जीता। पदक जीतकर आने वाले खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। टीम में प्रतीक व्यास, शुभम सुवालका, बलवंत सिंह पंवार, अमन जोशी, मुरली मनोहर शर्मा ने अच्छा प्रदर्शन किया।

स्टेट सब जूनियर तैराकी मेंे पहले दिन 5 रिकॉर्ड बने

शाहपुरा | कस्बे के तरणताल पर शुक्रवार को राजस्थान सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन सुबह दो व शाम को तीन रिकॉर्ड बने। राजस्थान तैराकी संघ की ओर से जिला तैराकी संघ के तत्वावधान में तैराकी प्रतियोगिता शुरू हुई। आयोजन सचिव नरेश बूलिया ने बताया कि पहले दिन 100 मीटर बटर फ्लाई बॉयज ग्रुप 3 में युग चेलानी उदयपुर प्रथम, जयपुर के अभिनंदन खंडेलवाल द्वितीय व जयपुर के अमोद कालानी तृतीय रहे। 100 मीटर बटर फ्लाई गर्ल्स ग्रुप 3 में वेदांती दवे जोधपुर प्रथम, उर्जा जैन जयपुर द्वितीय व उदयपुर की हिमांशु पटालिया तृतीय रहीं। 4 गुणा 50 मीटर फ्री स्टाइल रिले बॉयज ग्रुप 3 में आर्यन, अमोद, मनु, आदित्य जयपुर ए प्रथम, युग, चिन्मय, चित्रांका व इब्राहिम उदयपुर ए द्वितीय और मंथन, लोकेश, अभिषेक, मनमोहित सीकर तृतीय रहे।

केसरसिंह बने भारतीय खो-खो टीम के कोच

भीलवाड़ा | भारतीय खो-खो महासंघ नई दिल्ली तथा केंद्रीय खेल एवं युवा मामले मंत्रालय की ओर से एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत खो-खो के पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इसके लिए भीलवाड़ा जिला खो खो संघ के सचिव केसर सिंह को पुरुष टीम का कोच नियुक्त किया गया है।

खबरें और भी हैं...