पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टेट सब जूनियर तैराकी के पहले दिन 5 रिकॉर्ड बने

स्टेट सब जूनियर तैराकी के पहले दिन 5 रिकॉर्ड बने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के तरणताल पर शुक्रवार को राजस्थान सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन सुबह दो व शाम को तीन रिकॉर्ड बने। राजस्थान तैराकी संघ की ओर से जिला तैराकी संघ के तत्वावधान में तैराकी प्रतियोगिता शुरू हुई।

आयोजन सचिव नरेश बूलिया ने बताया कि पहले दिन 100 मीटर बटर फ्लाई बॉयज ग्रुप 3 में युग चेलानी उदयपुर प्रथम, जयपुर के अभिनंदन खंडेलवाल द्वितीय व जयपुर के अमोद कालानी तृतीय रहे। 100 मीटर बटर फ्लाई गर्ल्स ग्रुप 3 में वेदांती दवे जोधपुर प्रथम, उर्जा जैन जयपुर द्वितीय व उदयपुर की हिमांशु पटालिया तृतीय रहीं। 4 गुणा 50 मीटर फ्री स्टाइल रिले बॉयज ग्रुप 3 में आर्यन, अमोद, मनु, आदित्य जयपुर ए प्रथम, युग, चिन्मय, चित्रांका व इब्राहिम उदयपुर ए द्वितीय और मंथन, लोकेश, अभिषेक, मनमोहित सीकर तृतीय रहे। इस इवेंट में जयपुर ए ने 2010 में बने जयपुर के ही रिकॉर्ड को तोड़कर 2 मिनट 10 सैकंड का समय लेकर नया रिकॉर्ड बनाया। 4 गुणा 50 मीटर फ्री स्टाइल गर्ल्स ग्रुप 3 में दिव्यांशी, जनश्रृष्टी, वसुंधरा व उर्जा जयपुर ए ने रिकॉर्ड बनाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें जयपुर बी टीम की सुहानी, अनुष्का, दिवाली, समृद्धि दूसरे व उदयपुर ए की चारवी, हेम शिखा, श्रेया, मिरलाली तृतीय रहीं।

जयपुर की टीम के 2017 में जयपुर के ही रिकॉर्ड को तोड़कर 2 मिनट 37.35 सैकंड का समय लेकर नया रिकॉर्ड बनाया। तैराकी संघ के अध्यक्ष अनिल व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार शाम हुआ। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष कैलाश थे। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष किरण तोषनीवाल ने की। इस दौरान उपखंड अधिकारी केआर यादव, पालिका उपाध्यक्ष नमन ओझा, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राम प्रसाद जाट, नगर मंडल अध्यक्ष रमेश मारू, उपप्रधान बजरंग सिंह आदि मौजूद थे।

शाहपुरा के तरणताल में प्रतियोगिता शुरू, दो सत्रों में हो रहे इवेंट

शाहपुरा. तरणताल पर राजस्थान सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते तैराक।

भास्कर संवाददाता | शाहपुरा

कस्बे के तरणताल पर शुक्रवार को राजस्थान सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन सुबह दो व शाम को तीन रिकॉर्ड बने। राजस्थान तैराकी संघ की ओर से जिला तैराकी संघ के तत्वावधान में तैराकी प्रतियोगिता शुरू हुई।

आयोजन सचिव नरेश बूलिया ने बताया कि पहले दिन 100 मीटर बटर फ्लाई बॉयज ग्रुप 3 में युग चेलानी उदयपुर प्रथम, जयपुर के अभिनंदन खंडेलवाल द्वितीय व जयपुर के अमोद कालानी तृतीय रहे। 100 मीटर बटर फ्लाई गर्ल्स ग्रुप 3 में वेदांती दवे जोधपुर प्रथम, उर्जा जैन जयपुर द्वितीय व उदयपुर की हिमांशु पटालिया तृतीय रहीं। 4 गुणा 50 मीटर फ्री स्टाइल रिले बॉयज ग्रुप 3 में आर्यन, अमोद, मनु, आदित्य जयपुर ए प्रथम, युग, चिन्मय, चित्रांका व इब्राहिम उदयपुर ए द्वितीय और मंथन, लोकेश, अभिषेक, मनमोहित सीकर तृतीय रहे। इस इवेंट में जयपुर ए ने 2010 में बने जयपुर के ही रिकॉर्ड को तोड़कर 2 मिनट 10 सैकंड का समय लेकर नया रिकॉर्ड बनाया। 4 गुणा 50 मीटर फ्री स्टाइल गर्ल्स ग्रुप 3 में दिव्यांशी, जनश्रृष्टी, वसुंधरा व उर्जा जयपुर ए ने रिकॉर्ड बनाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें जयपुर बी टीम की सुहानी, अनुष्का, दिवाली, समृद्धि दूसरे व उदयपुर ए की चारवी, हेम शिखा, श्रेया, मिरलाली तृतीय रहीं।

जयपुर की टीम के 2017 में जयपुर के ही रिकॉर्ड को तोड़कर 2 मिनट 37.35 सैकंड का समय लेकर नया रिकॉर्ड बनाया। तैराकी संघ के अध्यक्ष अनिल व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार शाम हुआ। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष कैलाश थे। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष किरण तोषनीवाल ने की। इस दौरान उपखंड अधिकारी केआर यादव, पालिका उपाध्यक्ष नमन ओझा, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राम प्रसाद जाट, नगर मंडल अध्यक्ष रमेश मारू, उपप्रधान बजरंग सिंह आदि मौजूद थे।

50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में भीलवाड़ा के अादित्य तृतीय रहे

शाम को तीन तैराकों ने रिकॉर्ड बनाए। इनमें जयपुर के दो व सीकर का तैराक शामिल है। 200 मीटर फ्री स्टाइल बाॅयज ग्रुप 3 में लक्की अली खान भीलवाड़ा प्रथम, युग चेलानी उदयपुर द्वितीय व आदित्य ब्रजेश शर्मा जयपुर तृतीय रहे। 200 मीटर फ्री स्टाइल बालिका ग्रुप 3 में चार्वी शर्मा उदयपुर प्रथम, प्रसन्न दवे जोधपुर द्वितीय व जाॅन क्रिस्टी वार्की जयपुर तृतीय रहीं। 50 मीटर बेक स्ट्रोक बाॅयज ग्रुप 4 में गौरांग शर्मा जयपुर प्रथम, साहिल गुप्ता जयपुर द्वितीय व लक्की समोता सीकर तृतीय रहे। 50 मीटर बेक स्ट्रोक बालिका ग्रुप 4 में सानवी कुमावत जयपुर प्रथम, भव्यांशी तंवर जयपुर द्वितीय व दीपिका सीकर तृतीय रहीं। इस इवेंट में जयपुर की सानवी कुमावत ने 0.38.84 सैकंड का समय लेकर रिकाॅर्ड बनाया। पहले यह रिकाॅर्ड बीकानेर की नेरेती एस व्यास के नाम था। 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक बाॅयज ग्रुप 3 में जयपुर के अभिमन्यु खंडेलवाल प्रथम, मनमोहित अग्रवाल द्वितीय, आर्यन जयपुर तृतीय रहे। इस इवेंट में जयपुर के अभिमन्यु ने 0.37.07 सैकंड का समय लेकर रिकाॅर्ड बनाया। पहले यह रिकाॅर्ड उदयपुर के तेजेंद्र सिंह के नाम था। 50 मीटर बेक स्ट्रोक बालिका ग्रुप 3 में कुसुम कुमावत सीकर प्रथम, प्रहान दवे जोधपुर द्वितीय, श्रेया राणावत उदयपुर तृतीय रहीं। इस इवेंट में सीकर की कुसुम ने 0.37.68 सैकंड का समय लेकर रिकाॅर्ड बनाया। पहले यह रिकाॅर्ड जयपुर की तेजस्वनी शर्मा के नाम था। 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक बाॅयज ग्रुप 4 में मानसिंह सीकर प्रथम, गौरांग शर्मा जयपुर द्वितीय, आदित्य लक्षकार भीलवाड़ा तृतीय रहे।

सुबह जयपुर के दो तैराकों ने रचा कीर्तिमान

शाम को जयपुर के दो और सीकर के एक तैराक ने बनाया रिकॉर्ड

खबरें और भी हैं...