क्रांतिकारी अमर शहीद प्रताप सिंह बारहठ के शहादत शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में मेवाड़ गौरव क्रांति रथ यात्रा निकाली जा रही है। रथ यात्रा 24 मई को शाहपुरा आएगी। अमर शहीद प्रताप सिंह बारहठ सेवा समिति के कैलाश जाड़ावत ने बताया कि मेवाड़ गौरव रथ को 21 मई को उदयपुर से कोटा के लिए गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
उसी दिन रथ यात्रा कोटा स्थित माणक भवन से रवाना होगी, जो 22 मई को सुबह 10 बजे क्रांतिकारी विजय सिंह पथिक की कर्मभूमि बिजौलिया पहुंचेगी। पथिक को श्रद्धांजलि दी जाएगी। उसी दिन रथ यात्रा दोपहर 2 बजे जौहर भवन चित्तौडगढ पहुंचेगी, जहां राजपूत समाज व अन्य संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद रथ यात्रा उदयपुर पहुंचेगी। 24 मई को शाम 4 बजे शाहपुरा में माताश्रय भवन में स्वागत होगा। शाम 5 बजे त्रिमूर्ति स्मारक पर शहीदों के परिजनों द्वारा पुष्पांजलि दी जाएगी। बैंडबाजों के साथ अमर शहीदों के परिजनों की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
शाम 6 बजे महलों के चौक में अमर शहीदों के परिजनों का अभिनंदन किया जाएगा। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल होंगे। समारोह में ओंकार सिंह लखावत, राजा भाई रुदाच, चित्तौडगढ के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, रिजु झुनझुनवाला, रजनीश वर्मा, पालिका अध्यक्ष किरण तोषनीवाल आदि मौजूद रहेंगे।
रथ यात्रा को को गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया 21 मई को उदयपुर से कोटा के लिए रवाना करेंगे