नानी बाई को पहनाया मायरा, मनाया उत्सव
शाहपुरा | कस्बे के सुदर्शन देव स्टेडियम में चल रही चार दिवसीय नानी बाई रो मायराे कथा का रविवार को समापन हुआ। संत दिग्विजय राम चित्तौड़गढ़ ने कथा सुनाई। अंतिम दिन नरसीजी ने नानी बाई काे मायरा पहनाया। राधा-कृष्ण और रुक्मणी के साथ भक्तों ने फाग महोत्सव मनाया। पूर्व राज्यमंत्री गोपाल केसावत भी कथा सुनने पहुंचे। इससे पहले ग्रंथ और संत की आरती उतारी। भक्तों को प्रसाद वितरित किया।