शाहपुरा | महलों के चौक स्थित सुदर्शन स्टेडियम में राम कथा व रामचरितमानस पाठ के लिए रविवार सुबह कलश यात्रा निकाली गई।
नौ दिन तक नह्वान पाठ एवं रामकथा का वाचन रामस्नेही संप्रदाय के संत राम शरण महाराज जोधपुर वाले करेंगे। शाहपुरा मानस मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सुबह गाजे-बाजे के साथ नया बाजार स्थित मानस मंडल से रामचरितमानस की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नया बाजार, सदर बाजार, बालाजी की छतरी, महलों के चौक होकर सुदर्शन स्टेडियम पहुंची। प्रतिदिन सुबह 7 बजे से नह्वान पाठ और रात में राम कथा होगी।